भारत में कच्चा तेल रखने पर UAE ने भरी हामी, फ्री में देगा पांच लाख टन कच्चा तेल
यूएई भारत में अपना कच्चा तेल रखने पर सहमत हो गया है। भारत में रखे गए कच्चे तेल के भंडार में से दो तिहाई हिस्सा मुफ्त मिलेगा। जिसकी मात्रा करीब पांच लाख टन होगी। भारत को अपनी कुल जरूरत का करीब 79 फीसद हिस्सा आयात करना पड़ता है।
नई दिल्ली। यूएई भारत में अपना कच्चा तेल रखने पर सहमत हो गया है। भारत में रखे गए कच्चे तेल के भंडार में से दो तिहाई हिस्सा मुफ्त मिलेगा। जिसकी मात्रा करीब पांच लाख टन होगी। भारत को अपनी कुल जरूरत का करीब 79 फीसद हिस्सा आयात करना पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के घटते बढ़ते कीमतों को ध्यान में रखकर आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम,कर्नाटक के पोडूरु मेंगलूरु में जमीन के नीचे तेल भंडार बनाए जा रहे हैं।
इन भंडारों में 53.30 लाख टन कच्चे तेल को स्टोर किया जा सकेगा। इस रिजर्व तेल का इस्तेमाल आपातकाल में किया जा सकेगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि अबु धाबी नेशनल आयल कंपनी ने कर्नाटक के मेंगलुरु में 15 लाख टन क्षमता वाले स्टोर के आधे हिस्से को लेने में रुचि दिखायी है। कंपनी यहां एक हिस्से में 7.5 लाख टन कच्चे तेल का स्टॉक रखेगी। उसमें से पांच लाख टन भारत का होगा जिसका इस्तेमाल वो आपातकाल में कर सकेगा।