दो साल की मासूम बच्ची 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी, बचाव कार्य जारी
बोरवेल में गिरी दो साल की मासूम नेहा की जान बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
जोधपुर। दो साल की एक मासूम बच्ची 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। मासूम को बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
जोधपुर के तिंवरी कस्बे के बिंजवाड़िया गांव में मरम्मत कार्य के लिए खुले पड़े करीब 700 फीट गहरे बोरवेल में दो साल की एक मासूम गिर गई। बताया जा रहा है कि दो साल की नेहा घर के आगे खेल रही थी कि अचानक बोरवेल में गिर गई। गड्ढे में गिर गई। घटना के बारे में पता चलते ही परिवार, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्य शुरू किया गया। बच्ची को ढूंढने के लिए बोरवेल में कैमरे लगा गए।
विजय सिंह गहलोत की दो वर्ष की बेटी नेहा अपनी मां के साथ अपने नाना के घर आई थी। घर के आगे नलकूप का पंप खराब था। जिसकी मरम्मत के लिए गुरुवार रात को सभी पाइपें बाहर निकाली गईं। एहतियात के तौर पर गड्ढे को बोरी से ढक दिया गया।
बच्ची के बोरवेल में गिरते ही गांव में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया गया। एसडीएम चंचल वर्मा, तहसीलदार सुमेर सिंह राजपुरोहित सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया