मोहम्मद कैफ के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर छेड़ दी जंग, जानिए क्यों
क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया को जंग का अखाड़ा बना दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिकेटर मोहम्मद कैफ एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रॉलिंग का शिकार हो गए हैं। इस बार तीन तलाक पर किया गया ट्वीट उनकी ट्रॉलिंग की वजह बना है। सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक को बैन करने के बाद मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया और सर्वोच्च अदालत के इस फैसला का स्वागत किया।
Welcome decision by Supreme Court to declare #TripleTalaq unconstitutional. Will give Muslim women security. Gender justice is much needed
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) August 22, 2017
इस ट्वीट में कैफ ने लिखा कि, 'तीन तलाक को खारिज करने का सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय स्वागत योग्य है। इससे मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी। लैंगिक न्याय की सख्त जरूरत है।'
कैफ का ये ट्वीट कट्टरपंथियों को नागवार लगा और उन्होंने इस खिलाड़ी को एक बार फिर से सोशल मीडिया के मैदान पर घेर लिया। इन्होंने कैफ को तीन तलाक पर घेरा। आप खुद ही देखिए कि ट्विटर यूजर्स ने कैफ को किस तरह से ट्रॉल किया।
Women will get justice if v follow only Quran n Hadith. SC is nothing b4 Quran n Hadith— Gulzar Naik (@naikgulzar) August 22, 2017
women are most secure in islaam....being Muslim you should know it
— xahoor bhat (@bhat_xahoor) August 22, 2017
Have you read Qaran? then you would have understand what is gender justice and women security.— Mohammed Ali (@alimumtazali) August 22, 2017
हालांकि एक बार फिर से कैफ के ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर उनके फैंस और ट्रॉलर्स के बीच लड़ाई छिड़ गई आप खुद ही देखिए कि ये सब कैसे हुआ।
Sir app kise khus karne ke liye istarha ke twits karte hai...— AIMIM Rebel ladka (@SaM_Saifi_100) August 22, 2017
Aur tum log kise khush karne ke liye logo ko bomb se udate ho. Shanti raho aur dusro ko bhi rehne do.— द अंडरटेकर (@Sir_Undertaker) August 22, 2017