सोशल मीडिया: मुलायम बोले- खबरदार जो तुम्हारा लड़का हमारे लड़के के साथ दिखा तो!
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर भी ट्वीट्स की बौछार हो गयी।
By Kishor JoshiEdited By: Published: Sun, 12 Mar 2017 11:02 AM (IST)Updated: Sun, 12 Mar 2017 02:55 PM (IST)
नई दिल्ली (जेएनएन)। विधानसभा चुनावों के नतीजे आते ही सोशल मीडिया में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती और अरविंद केजरीवाल को लेकर कमेंट आने लगे। भाजपा की जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को शक्तिशाली रूप में बताया जाने लगा।
ये रहे ट्विटर पर ट्रेंडिंग
#इलेक्शनरिजल्ट्स,
#इलेक्शनरिजल्ट्स2017,
#यूपीइलेक्शन्स, #अमित शाह,
#नरेंद्र मोदी।
चर्चित ट्वीट्स
- झाडू गई झेलम में, गंगा में कमल खिला। हाथी सो गया पार्क में, मुर्दे का हाथ थोड़ा सा हिला!
- चप्पा चप्पा भाजपा, इक्का दुक्का सपा, हब्बा डब्बा बसपा।
- रुझान देखकर तो ऐसा लग रहा है कि अखिलेश यादव और मायावती ने भी बीजेपी को वोट दिया है।
- अब मायावती को इलेक्शन में भी आरक्षण चाहिए।
- राहुल गांधी को मिली सबसे बड़ी कामयाबी...अखिलेश यादव को डुबोने में हुए कामयाब।
- ताजा रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी सबसे आगे चल रहे हैं। उनके पीछे अखिलेश यादव लट्ठ लेकर दौड़ रहे हैं।
- एक बात तो मानना पड़ेगी राहुल ने इतनी जगह बीजेपी सरकार बनवा दी, लेकिन कभी घमंड नहीं किया...!
- राहुल बोले-अच्छे दिन आने वाले हैं, अब हम नानी के घर जाने वाले हैं...!!!
- गोवा में आप को अंडा मिला। फ्राय करोगे या बॉइल !
- जब आपने लोगों को बैंकों की कतार में खड़ा होने को मजबूर कर दिया। फिर भी लोगों ने कतार में खड़े होकर आपके लिए वोट दिया और जीत दिलवाई, इसका मतलब है कि आप कुछ अच्छा काम ही कर रहे हैं...।
- कांग्रेस उस दोस्त की तरह है, जिसके साथ रहने से टीचर के सामने इम्प्रेशन खराब हो जाता है।
- केजरीवाल : 67/3 पहला और आखिरी, जनता को एक बार ही बेवकूफ बनाया जा सकता है, बार-बार नहीं।
- ये लड़का किसी काम का नहीं, न बहू लाता है और न बहुमत! भड़की सोनिया
- अब मुलायम अखिलेश को बोल रहे है, कि भाई राजनीति छोड़ो एसएससी बैंक की तैयारी करो 1 साल में तो नंबर आ ही जाएगा।
- दिल्लीवाले घबराएं नहीं। अगले 2 वर्षों मे 16 राज्यों मे चुनाव हैं, केजरीवाल जी वहां व्यस्त रहेंगे।
- मुलायम सिंह यादव ने सोनिया गांधी को फोन पर कहा खबरदार जो तुम्हारा लड़का हमारे लड़के के साथ दिखा तो!
- केजरीवाल अब अगला चुनाव अब पकिस्तान से लड़ेंगे, भारत की जनता भी अब ईमानदार नहीं रही!
- जिसने अपना नाम लेने ही से ट्रंप को जितवा दिया, वो तीन दिन कैंपेन करके तिहरा शतक भी ना लगाएं!
- टू केजरीवाल....विद लव--मोदी! अच्छा...चलते हैं....दुआओं में याद रखना...
- बाय बाय अखिलेश। हां, लैपटॉप के लिए धन्यवाद
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव में जीत के बाद सोशल मीडिया पर छाये पीएम मोदी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें