भ्रष्टाचार पर खेमका के ट्वीट ने मचाई हलचल
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वरिष्ठ आइएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका के एक ट्वीट ने हलचल मचा दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा-डीएलएफ भूमि सौदे का इंतकाल रद कर सुर्खियों में आए खेमका भ्रष्टाचार विरोधी मामलों में समय-समय पर अपना कड़ा रुख दिखाते रहते हैं।
जागरण ब्यूरो, चंडीगढ़। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वरिष्ठ आइएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका के एक ट्वीट ने हलचल मचा दी है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा-डीएलएफ भूमि सौदे का इंतकाल रद कर सुर्खियों में आए खेमका भ्रष्टाचार विरोधी मामलों में समय-समय पर अपना कड़ा रुख दिखाते रहते हैं।
भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले रॉबर्ट वाड्रा-डीएलएफ भूमि सौदे की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात विभिन्न मंचों से कही थी, लेकिन सरकार का तीन माह का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
इसके अलावा भूमि सौदे की जांच फाइल के गायब हुए दो पन्नों का भी अभी तक सुराग नहीं लग पाया है।
खेमका का ट्वीट
विकास की बात कर भ्रष्टाचार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भ्रष्टाचार सत्ता की अभिव्यक्ति है, जो अनुचित और गैर मानवीय तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाता है।
पढ़ेंः खेमका के विरुद्ध चार्जसीट पर फंसाया पेंच