फोन पर नहीं चलेगा तीन तलाक : मोदी
वैसे ही मुसलमान बहन को भी कोई फोन पर तीन तलाक नहीं बोल सकता। मोदी ने साफ-साफ कहा कि मां-बहनों के साथ संप्रदाय के आधार पर भेद नहीं होना चाहिए।
आनन्द राय, महोबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महोबा की परिवर्तन महारैली में कई मुद्दों का जिक्र किया। सबसे अहम रहा तीन तलाक पर उनका संबोधन। मोदी ने बेटी बचाओ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू अगर मां के गर्भ में बेटी मारेगा तो जेल जाना पड़ेगा। वैसे ही मुसलमान बहन को भी कोई फोन पर तीन तलाक नहीं बोल सकता। मोदी ने साफ-साफ कहा कि मां-बहनों के साथ संप्रदाय के आधार पर भेद नहीं होना चाहिए।
उन्होंने अपील की कि इस गंभीर विषय को हिंदू-मुसलमान या सरकार और विपक्ष का मुद्दा न बनाया जाए।इस मौके पर मोदी ने महोबा के शहीद सैनिक नरेश कुमार पाल को को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारी सेना के जवान आपकी रक्षा करते हैं। इस दीपावली में पूरा देश सेना के जवानों को शुभ संदेश दें। आल्हा-ऊदल की इस धरती पर हर साल वीरोत्सव मनाया जाता है। मोदी ने इस बहाने सर्जिकल स्ट्राइक की भी याद दिलाना चाहते थे। उन्होंने बुंदेलखंड की धरती पर तलवार के करतब और कलम की चेतना की भी याद दिलाई। सपा-बसपा के चक्कर से निकलिएमहोबा में परिवर्तन महारैली में मोदी सपा और बसपा पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलना है तो सपा-बसपा के चक्कर से बाहर निकलिए।
विकास के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है। सोमवार को भाजपा की महापरिवर्तन रैली को मोदी ने बुंदेलखंडी में अभिवादन के साथ संबोधित करना शुरू किया तो उमड़ी भीड़ उनके हर स्वर पर जिंदाबाद कर रही थी। करीब 45 मिनट के अपने उद्बोधन में उन्होंने किसानों, बेरोजगारों, युवाओं, महिलाओं और छात्रों सबका मन छुआ। नहीं लिया कांग्रेस का नाममोदी ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला, लेकिन कांग्रेस का नाम नहीं लिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार इस इलाके में आए मोदी ने 2014 के अपने वादे की खुद याद दिलाई-तब मैंने कहा था कि बुंदेलखंड को पानी मिल जाए तो पानीदार लोगों को जिंदगी बदलने की ताकत मिल जाएगी। बुंदेलखंड में बेकारीमोदी ने बुंदेलखंड से नया रिश्ता जोड़ा। बोले, यहां के बहुत से लोग गुजरात में रहते हैं। मेरी उनसे अक्सर मुलाकात होती है।
पूछता हूं कि मध्यप्रदेश वाले बुंदेलखंड के हो या उत्तर प्रदेश के। जवाब मिलता उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से। दरअसल, मोदी यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि पिछड़ापन और गरीबी बसपा और सपा सरकारों की वजह से है जबकि गुजरात और मध्यप्रदेश का विकास भाजपा सरकारों की वजह से है। बोले, एक तरफ वे लोग हैं जिन्हें परिवार बचाने की चिंता है और दूसरी तरफ वे हैं जिन्हें किसी भी प्रकार कुर्सी पकड़नी है।भीड़ से गदगद मोदीउमड़ी भीड़ से मोदी गदगद दिखे।
उन्होंने नाम लिए बिना कांग्रेस की ओर इशारा किया कि दिल्ली में बैठे लोग जान गए हैं कि उत्तर प्रदेश की जनता ने उप्र को बचाने का मन बना लिया है। रैली की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह और संचालन प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया। रैली को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद पुष्पेन्द्र चंदेल और विधायक रवि शर्मा ने संबोधित किया।