ओडिशा में ट्रांसजेंडर महिला ने पुरुष संग रचाई शादी
ट्रांसजेंडर महिला ने एक पुरुष से शादी कर उदाहरण स्थापित किया है।
भुवनेश्वर (एएनआई)। ओडिशा के भुवनेश्वर में ट्रांसजेंडर महिला ने उदाहरण कायम करते हुए शादी कर ली।
मेघा नामक ट्रांसजेंडर महिला ने वासुदेव नामक पुरुष से शादी की है। मेघा ने बताया कि उसने स्पेशल सर्जरी कराई है ताकि वह आने वाले समय में मां बन सके।
मेघा ने बताया,’लोगों का मानना है कि ट्रांसजेंडर शादी नहीं कर सकते मातृत्व का आनंद नहीं ले सकते हैं लेकिन मैं उन्हें गलत साबित कर रही हूं, हम भी महिलाएं हैं और सामान्य जीवन जीना चाहते हैं।
इस अनोखी शादी समारोह में कई लोग उपस्थित थे साथ ही मीडिया ने भी इसका पूरा कवरेज लिया। भुवनेश्वर के मेयर अनंत नारायण जेना भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने नवविवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएं दी।
सावधान! यह है नकली ट्रांसजेंडर्स का लुटेरा गैंग, जानिए इसकी करतूत
किन्नरों की दुआओं में होता है बेहद असर, पर जानिए क्यों मना है उनके हाथ का खाना
Odisha: Transgender woman gets married to a man in Bhubaneswar. pic.twitter.com/EqP1p4zUHE
— ANI (@ANI_news) January 27, 2017