Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इन तीन महिलाओं ने ऐसे रोशन किया भारत का नाम

भारत या भारतीय मूल की तीन महिलाओं ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। इसमें अदाकारा प्रियंका चोपड़ा, भारतीय मूल की अमेरिकी गवर्नर निक्की हेली और पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई का नाम शामिल है।

By Kamal VermaEdited By: Updated: Fri, 05 Feb 2016 11:49 AM (IST)
Hero Image

नई दिल्ली। भारत और नारी शक्ति के लिए नए साल की सकारात्मक शुरुआत हुई है। भारत या भारतीय मूल की तीन महिलाओं ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। प्रियंका चौपड़ा, इंद्रा नूई और निक्की हेली की ऐसी ही उपलब्धियों पर एक नजर -

पांच मौके, जब प्रियंका पर हुआ देश को नाज

जाहिर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नामी ऑस्कर अवॉर्ड्स के मंच पर जब किसी को सम्मानित करेंगी तो देश का सिर गर्व से ऊंचा होगा ही। वाकई यह पहली बार है जब कोई भारतीय अदाकारा इंटरनेशनल स्तर पर इस कदर लगातार सफलता हासिल कर रही है। ऐश्वर्या ने इस लेवल पर पहचान तो हासिल की, लेकिन प्रियंका जैसी धाक उनकी कभी नहीं रही।

ओबामा को जवाब देने के निक्की को ही क्यों चुना गया?

भारतीय मूल की अमेरिकी गवर्नर निक्की हेली ने एक बार फिर इतिहास रचा है। उन्होंने बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आखिरी स्टेट ऑफ यूनियन एड्रेस का जवाब (रिबटल) दिया था। इसका काम के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से चुनी गईं वे भारतीय मूल की दूसरी प्रतिनिधि रहीं। इससे पहले 2009 में लुसियाना के गर्वनर बॉबी जिंदल को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, यह गौरव हासिल करने वालीं निक्ली पहली अल्पसंख्य महिला हैं।

इंदिरा नूई येल विवि को सबसे ज्यादा दान देने वालीं पूर्व छात्रा

प्रतिष्ठित येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने बीते दिनों पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई को डीन की उपाधि प्रदान की है। वह इस संस्थान को सबसे ज्यादा दान करने वाली पूर्व छात्रा बन चुकी हैं। एक शीर्ष बिजनेस स्कूल से डीन की उपाधि पाने वाली पहली महिला भी हैं। भारत में जन्मी इंदिरा नूई येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई कर चुकी हैं और हाल ही में उन्होंने इस संस्थान को एक अघोषित राशि दान की।