आंध्र प्रदेश में पुलिस ने एनकाउंटर में तीन माओवादियों को किया ढेर
पुलिस ने आज आंध्र प्रदेश के मरिपक्कालू इलाके में माओवादियों के साथ हुए एनकाउंटर में तीन माओवादियों को मार गिराया है।
By Atul GuptaEdited By: Published: Thu, 05 May 2016 12:11 AM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 12:18 AM (IST)
नई दिल्ली,(एएनआई)। आंध्र प्रदेश के मरिपक्कालू के कोयूरम मंडल में आज पुलिस ने 3 माओवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक इनके पास से 1 एके-47 राइफल, 2 एसएलआर बंदूकें और एक पिस्टल मिली है।
एनकाउंटर की जगह पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। राज्य के आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस इस एनकाउंटर की विस्तार से जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें