Move to Jagran APP

इंफाल में आइइडी ब्लास्ट, तीन की मौत, चार घायल

मणिपुर की राजधानी इंफाल में आज सुबह हुए एक आइइडी ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

By anand rajEdited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 09:11 AM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 01:30 PM (IST)
इंफाल में आइइडी ब्लास्ट, तीन की मौत, चार घायल

नई दिल्ली। मणिपुर की राजधानी इंफाल में आज सुबह हुए एक आइइडी ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

मणिपुर की राजधानी इंफाल में शहर से करीब एक किलोमीटर दूर खोयाथोंग क्षेत्र में कुछ मजदूर सुबह चाय पीने गए थे। तभी वहां एक जोरदार धमाका हो गया। धमाके से तीन मजदूरों की मौत हो गई और चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले तीनों मजदूर मणिपुर से बाहर के निवासी नहीं थे।

पुलिस ने बताया कि ब्लास्ट सुबह करीब 6 बजे हुआ। मरने वालों की भी पहचान कर ली गई है। इनका नाम शिव यादव (35 वर्ष), ललन (35 वर्ष) और कुसुम पंडित (60 वर्ष) है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब तक किसी भी उग्रवादी संगठन ने ब्लास्ट की जिम्मेवारी नहीं ली है।

गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी यहां एक बम विस्फोट हुआ था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और पांच घायल हो गए थे। मरने वाला एक मजदूर था। उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। इस घटना के बाद इस वर्ष प्रदेश में गैर मणिपुरी लोगों की मौत की संख्या 9 पहुंच गई है। घटना के बाद मुख्यमंत्री इबोबी सिंह और उप मुख्यमंत्री गैखंगम ने दुख जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

पढ़ेंः इंफाल में बम बलास्ट में एक की मौत, पांच घायल

पढ़ेंः पाकिस्तानः पेशावर में गर्ल्स कॉलेज के सामने दो धमाके


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.