FB पर चैट में तीन सैन्य अधिकारियों ने लीक की संवेदनशील जानकारी
नई दिल्ली। फेसबुक पर चैट के दौरान सेना के तीन अधिकारियों ने सेना से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियों को लीक किया है। यह तीन अधिकारी कर्नल, मेजर और लेफ्टिनेंट रैंक के हैं। इन अधिकारियों ने एक महिला से बोल्ड चैटिंग के दौरान सेना की यूनिट की लोकेशन जैसी संवेदनशील जानकारियां
नई दिल्ली। फेसबुक पर चैट के दौरान सेना के तीन अधिकारियों ने सेना से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियों को लीक किया है। यह तीन अधिकारी कर्नल, मेजर और लेफ्टिनेंट रैंक के हैं। इन अधिकारियों ने एक महिला से की गई बोल्ड चैटिंग के दौरान सेना की यूनिट की लोकेशन जैसी संवेदनशील जानकारियां लीक की। मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा 11 अगस्त को लिखे एक पत्र में साफतौर पर इसको आदेशों का उल्लंघन माना है। आर्मी कमांड हैडक्वार्टर, स्ट्रेटेजिक फोर्सेस कमांड और इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ को लिखे एक पत्र में माना है कि सैन्यकर्मियों के इस तरह की हरकतों में लिप्ट होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। पत्र में साफतौर पर इसको सुरक्षा के साथ ख्िालवाड़ माना है। पत्र में यह भी कहा गया है कि यह सेना में समय-समय पर दी जा एडवाइजरी का भी उल्लंघन है।
इस मामले को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने तीन अधिकारियों को पहली नजर में इसमें लिप्त माना। एमआई के मुताबिक सेना से जुड़े कर्नल जो कि आर्मी वार कॉलेज में इंस्ट्रक्टर हैं, एक राजपूत रेजिमेंट के मेजर और एक आर्मी ओर्डिनेंस कोर्प के लेफ्टिनेंट इसमें लिप्त हैं। इन तीनों के नाम आर्मी कमांड हैडक्वार्टर को लिखे गए पत्र में शामिल किए गए हैं।
पत्र में कहा गया है कि इन तीनाें ने एक महिला से की गई बोल्ड चैट के दौरान सेना से जुड़ी जानकारियां लीक की हैं। यह महिला इंडियन ओरिजन की है। पत्र के मुताबिक सेना से जुड़ी जानकारी उन्होंने ऑफिस में मौजूद रहते हुए लीक की है। इसको एमआई ने सुरक्षा से खिलवाड़ माना है। पत्र में यह भी माना है कि इन्होंने अपने लिए सेना की सुरक्षा के साथ समझौता किया है।