तमाम चुनौतियों से लड़कर इन बच्चों ने पास की दसवीं की परीक्षा
मानव अधिकार संवर्धन संगठन ने 128 बच्चों को चुना था जिसमें से 112 बच्चे सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। इन 128 बच्चों की कहानी चुनौतियों और संघर्षों से भरी हुई है।
नासिक। मुश्किल हालातों से जूझते हुए दसवीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को नासिक के एक मंच ने सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया। मानव अधिकार संवर्धन संघठन ने एक कार्यक्रम के दौरान 112 ऐसे बच्चों को सम्मानित किया जो आर्थिक रूप से बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं लेकिन बावजूद इसके उन्होंने कड़ी मेहनत करके दसवीं की परीक्षा पास की।
मानव अधिकार संवर्धन संगठन ने 128 बच्चों को चुना था जिसमें से 112 बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इन 128 बच्चों की कहानी चुनौतियों और संघर्षों से भरी हुई है। इनमें से कुछ बच्चे ऐसे है जो अपने परिवार के इकलौते ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने स्कूल देखा है। कुछ बच्चे ऐसे हैं जो अपने परिवार का पूरा खर्चा उठाते है और बावजूद उन्होंने पढ़ाई के लिए भी समय निकाला और दसवीं की परीक्षा पास की है।
मानव अधिकार संवर्धन संगठन ने चौथी बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसे एकलव्य गौरव अवार्ड कार्यक्रम से जाना जाता है। इस कार्यक्रम में इन बच्चों को आर्थिक मदद दी जाती है साथ ही उन्हें करियर के लिए मुफ्त सलाह भी दी जाती है। संस्था के लोग ऐसे बच्चे जिनमें पढ़ने की ललक है और जो चुनौतियों का सामना करते हुए दसवीं तक पहुंचे हैं उन्हें ढूढ़ती है और उन्हें सम्मानित करती है।
पढ़ें- स्कूलों में पांचवीं से दसवीं तक अनिवार्य होगी कंप्यूटर शिक्षा