मुलायम की जीत का रिकार्ड तोड़ेंगे तेज प्रताप: राम गोपाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव का दावा है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह 'तेजू' यहां से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से भी अधिक वोट से जीत दर्ज करेंगे। सपा के थिंक टैंक माने जाने वाले प्रोफेसर राम गोपा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव का दावा है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह 'तेजू' यहां से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से भी अधिक वोट से जीत दर्ज करेंगे।
सपा के थिंक टैंक माने जाने वाले प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने आज मैनपुर लोकसभा के उप चुनाव में सैफई के एक बूथ पर वोट डालने के बाद कहा इस बार यहां पर जीत के अंतर में मुलायम सिंह यादव का भी रिकार्ड टूट जाएगा। यह रिकार्ड और कोई नहीं उनका ही नाती तेज प्रताप सिंह यादव तोड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैनपुरी सीट इस बाद रिकार्ड मतों से सपा के पास आएगी। जनता पूरी तरह से सपा शासन से संतुष्ट है।
उत्तर प्रदेश में आज 11 विधानसभा तथा मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मैनपुरी सीट से पिछली बार मुलायम सिंह जीते थे। मुलायम ने आजमगढ से भी चुनाव लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद सपा सुप्रीमो ने मैनपुरी सीट छोड दी थी। यहां से उनके पोते तेज प्रताप सिंह यादव मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के प्रेम सिह शाक्य से है। यहां से कांग्रेस तथा बसपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। तेज प्रताप अभी सैफई के ब्लाक प्रमुख भी हैं। राजनीति के मैदान में मुलायम सिंह यादव की यह तीसरी पीढी है। उनके पुत्र अखिलेश यूपी के सीएम हैं और बहू डिंपल भी कन्नौज से सांसद हैं। सपा के साथ मुलायम के लिए भी मैनपुरी की सीट प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई है।
पढ़ें: सीधे मुकाबले में उभरता तीसरा कोण, यूपी में उपचुनाव
पढ़ें: 33 विधानसभा और 3 लोस सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी