पढ़ें, टीम जेटली के बारे में
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को आम बजट पेश किया। इस बजट में जेटली की टीम की अहम भूमिका रही। टीम जेटली
नई दिल्ली । वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को आम बजट पेश किया। इस बजट में जेटली की टीम की अहम भूमिका रही।
टीम जेटली
अनीता कपूर
अनीता कपूर मौजूदा समय में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की अध्यक्ष हैं। वह वरिष्ठ आइआरएस अधिकारी हैं। इससे पहले अनीता कपूर बोर्ड के आयकर विभाग में कानून व कंप्यूटरीकरण की सदस्य के तौर पर काम कर चुकी हैं।
कौशल श्रीवास्तव
कौशल श्रीवास्तव सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम (सीबीईसी) के अध्यक्ष हैं। वह भारतीय राजस्व सेवा के 1978 के अधिकारी हैं। उन्होंने बोर्ड में वरिष्ठ अधीक्षक, सहायक आयुक्त, उपायुक्त, आयुक्त और मुख्य आयुक्त के पदों पर काम किया है।
रजत भार्गव
रजत भार्गव बजट विभाग व आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव हैं। इससे पहले वे कैनरा बैंक के निदेशक रह चुके हैं। उनके पास इंजीनिर्यंरग, एमबीए और एलएलबी की डिग्री है।
पढ़ें :