चीन से नए रिश्तों की खातिर भारत ने रखा छह सूत्री मॉडल
भारत-चीन रिश्तों में नई ऊर्जा डालने के इरादे से चीन की चार दिनी यात्रा पर यहां आई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने छह सूत्री मॉडल पेश किया है। उन्होंने यात्रा के दूसरे दिन चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।
बीजिंग । भारत-चीन रिश्तों में नई ऊर्जा डालने के इरादे से चीन की चार दिनी यात्रा पर यहां आई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने छह सूत्री मॉडल पेश किया है। उन्होंने यात्रा के दूसरे दिन चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मई में चीन आएंगे। सुषमा यात्रा के दौरान चीन में विजिट इंडिया ईयर 2015 का शुभारंभ करेंगी। वे कैलाश मानसरोवर का नया रास्ता खोलने पर भी चीनी अधिकारियों से चर्चा करेंगी। रविवार को सुषमा स्वराज ने भारत-चीन मीडिया फोरम को संबोधित किया।
इसमें उन्होंने कहा कि चीन आज भारत का सबसे ब़़डा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देश एक-दूसरे के देश में निवेश ब़़ढा रहे हैं। पिछले आठ महीने का रिकॉर्ड इस बात का सबूत है कि मेरे देश में तेजी से बदलाव जारी हैं, जो आधुनिकता की हमारी यात्रा को तेज करेगा।
रिश्तों का नया मॉडल
-दोनों देशों को परिणामोन्मुखी कार्ययोजना बनाना चाहिए।
-व्यापक आधार वाले द्विपक्षीय रिश्ते हों।
-सामान्य, क्षेत्रीय और वैश्विक हितों को साथ लेकर चलें।
-सहयोग के नए क्षेत्रों का विकास करें।
-रणनीतिक संवाद का दायरा ब़़ढाएं।
- एशियाई सदी का लक्ष्य पाने की साझा इच्छा पूरी करें।
सीमा पर शांति पूर्व शर्त सुषमा ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों के और विकास के लिए सीमा पर शांति व संयम बरतना पूर्व शर्त है। सीमा विवाद के निपटारे के लिए हमारी सरकार इसके जल्दी समाधान के प्रति वचनबद्ध है। मोदी मई में आएंगे एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी मई में चीन आएंगे। मेरी यात्रा तैयारी यात्रा है। प्रधानमंत्री की यात्रा की तारीख मैं चीनी अधिकारियों को दूंगी।'
बस से जा सकेंगे कैलाश
विदेश मंत्री ने बताया कि उनकी पहली यात्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा का एक अन्य रास्ता खोलने पर भी केन्दि्रत है। इसकी तैयारियां जारी हैं। यह रास्ता खुलने पर कैलाश मानसरोवर जाने वाले भारतीय श्रद्धालु बस से भी जा सकेंगे।संभावना है कि प्रधानमंत्री मोदी चीन की पहली यात्रा के दौरान नए रास्ते से कैलास मानसरोवर जा सकते हैं।
प्रोटोकॉल तो़ड़ सुषमा से मिलेंगे चीनी राष्ट्रपति
भारत-चीन रिश्तों को अहमियत देते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को सुषमा स्वराज से प्रोटोकोल तो़ड़कर मुलाकात करेंगे। चीनी राष्ट्रपति अपने देश में आए किसी विदेश मंत्री से शायद ही मिलते हैं। कभी-कभी वह स्वेच्छा से मिलने को हामी भर देते हैं।
पढ़ेंः सुषमा की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी मजबूती