Move to Jagran APP

सुतापा सान्याल ने दी छात्राओं को 'हथियार' उठाने की सलाह

उत्तर प्रदेश में छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं ने सरकार व पुलिस महकमे की परेशानी बढ़ा दी है। इस पर अंकुश लगाने का काम अब शुरू किया है एडीजी सुतापा सान्याल ने। वाराणसी में शनिवार को उन्होंने महिला पुलिस व छात्राओं को कुछ टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि छेड़खानी की घटनाएं थम जाएंगी, बस हिम्मत न हारो, उठाओ हथियार। हथियार

By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 11:01 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 11:01 AM (IST)
सुतापा सान्याल ने दी छात्राओं को 'हथियार' उठाने की सलाह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं ने सरकार व पुलिस महकमे की परेशानी बढ़ा दी है। इस पर अंकुश लगाने का काम अब शुरू किया है एडीजी सुतापा सान्याल ने। वाराणसी में शनिवार को उन्होंने महिला पुलिस व छात्राओं को कुछ टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि छेड़खानी की घटनाएं थम जाएंगी, बस हिम्मत न हारो, उठाओ हथियार। हथियार वह जो सरकार और पुलिस ने तुम्हारी मदद के लिए दे रखा है। आप हिम्मत हारेंगी तो वे डराएंगे लेकिन आप उन्हें दौड़ाएंगी तो वे बिल में जाकर छिप जाएंगे।

loksabha election banner

अपर पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा सुतापा सान्याल कल वाराणसी में थीं। वहां की कमिश्नरी सभागार में 'महिला सुरक्षा कानूनी, सामाजिक पहलू और पुलिस की पहल' पर कार्यशाला में उन्होंने वाराणसी के दस कालेज की छात्राओं के साथ समस्याओं पर बातचीत की और उन्हें सरकार व पुलिस महकमे की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

वूमेन पावर लाइन 1090

एडीजी सुतापा सान्याल ने छात्राओं को बताया कि प्रदेश में इस समय युवतियों के लिए सरकार की ओर से चौबीसों घंटे हेल्पलाइन नंबर 1090 सफलतापूर्वक चल रहा है। मोबाइल के जरिए कोई युवती अपने साथ हो रहे अत्याचार की शिकायत दर्ज करा सकती है।

पुलिस वेबसाइट, आनलाइन शिकायत

उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट पर जाने के बाद सिटीजन सर्विस में लिंक दिखेगा 'रिपोर्ट क्राइम अगेंस्ट वूमेन' लिंक को खोलने के बाद आप जिला और थाना चयनित करने के बाद शिकायत दर्ज करा सकती हैं। चौबीस घंटे के अंदर पुलिस आपसे संपर्क स्थापित करेगी।

निर्भया एप्लीकेशन शुरू

एडीजी ने बताया दुराचार, छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग ने निर्भया मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार कराया है। अभी यह सिर्फ नोएडा में काम कर रहा है। शीघ्र ही पूरे प्रदेश में यह शुरू हो जाएगा। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर महिला सुरक्षा से जुड़े तमाम एप्लीकेशन मौजूद हैं और पुलिस कंट्रोल रुम से जुड़े हैं।

100 नंबर के साथ ही रखें अधिकारियों के भी नंबर

आइजी वाराणसी प्रकाश डी ने कहा कि छेड़खानी या अन्य घटनाओं पर महिलाएं तत्काल 100 नंबर पर डायल करें। साथ ही महिलाएं, विशेषकर कामकाजी और छात्राएं अपने क्षेत्र के थानेदार के अलावा नगर के अन्य आला अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी अपने मोबाइल में सुरक्षित रखें।

पढ़ें: खाकी की दरिंगदी, उगाही से रोकने पर सिपाही ने फोड़ा सिर

पढ़ें: 60 बच्चों को आइएएस बनाने का जुनून, उठा रहे हैं पढ़ाई का पूरा खर्च


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.