Move to Jagran APP

उप्र को पानी देने को लेकर उमा अड़ीं, शिवराज को किया फोन

बाणसागर डैम से उत्तर प्रदेश को पानी देने के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती अड़ गई हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से इस मसले पर फोन पर बात की और कहा कि मानवीयता के आधार पर उत्तर प्रदेश को फिलहाल पानी दिया जाए।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Tue, 26 May 2015 11:51 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 06:51 AM (IST)

अरविंद पांडेय, नई दिल्ली। बाणसागर डैम से उत्तर प्रदेश को पानी देने के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती अड़ गई हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से इस मसले पर फोन पर बात की और कहा कि मानवीयता के आधार पर उत्तर प्रदेश को फिलहाल पानी दिया जाए। वहीं, दोनों राज्यों के बीच पैसों के लेनदेन के बाकी विवादित मसलों को भी उन्होंने जल्द से जल्द सुलझाने के लिए मदद का भरोसा दिलाया।

loksabha election banner

उमा भारती के उत्तर प्रदेश के पक्ष में खड़े होने के बाद मध्य प्रदेश के रुख में भी नरमी आई है। इसके बाद दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों ने आपस में बात की है। साथ ही विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने के संकेत दिए है। मंत्रालय से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, दोनों ही राज्यों में जल्द ही यह विवाद सुलझ जाएगा।

इससे पहले भी दोनों राज्यों के बीच इस विवाद को सुलझाने को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन मध्य प्रदेश ने उस समय कहा था कि जब तक उत्तर प्रदेश अपने हिस्से का बकाया मध्य प्रदेश को नहीं दे देता है, तब तक वह उत्तर प्रदेश को पानी नहीं देंगा। जबकि उत्तर प्रदेश ने पैसे देने से हाथ खड़े कर दिए थे।

मप्र ने रखी नई शर्त, लिखित आश्वासन दो, तब देंगे पानी

बाणसागर डैम से पानी देने से पहले मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश के सामने कुछ शर्त रखी है। जिसके तहत वह यह लिखकर दे कि वह समझौते के तहत अपने हिस्से का पूरा पैसा देगा। साथ ही बकाए पैसे की कुछ राशि भी तुरंत दी जाए। सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के अपने कई इलाकों में पानी के गंभीर देखते हुए पहली शर्त को मान लिया है। दूसरी शर्त को लेकर वह असमंजस में है।

क्या है विवाद

उत्तर प्रदेश पर मध्य प्रदेश का करीब 74 करोड़ रुपये बकाया है, जो उत्तर प्रदेश को बाणसागर डैम के मेंटीनेंस के लिए मध्य प्रदेश को देना है। उत्तर प्रदेश देने में आनाकानी कर रहा है। विवाद की यही वजह है।

उप्र ने 2000 क्यूसिक पानी छोड़ने की मांग की

उत्तर प्रदेश ने सूखे के संकट से जूझ रहे मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों के लिए बाणसागर डैम से सोन नदी में 2000 क्यूसिक पानी छोड़ने की मांग की है। ताकि इस क्षेत्र के किसानों को सिंचाई और पेजयल संकट दूर हो सके। हालांकि मध्य प्रदेश के जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव राधेश्याम जुलानिया ने बताया कि घडि़याल अभ्यारण्य और पेयजल के लिए सोन नदी में बाणसागर डैम से पानी लगातार छोड़ा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.