रॉबी मैडिसन ने समुद्र की लहरों पर दौड़ाई बाइक, देखिए स्टंट का वीडियो
ऑस्ट्रेलियाई स्टंटबाज रॉबी मैडिसन ने लहरों पर बाइक दौड़ा कर अनोखा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। फ्रांस के नजदीक प्रशांत महासागर में छोटा सा द्वीप है ताहिती, मैडिसन ने अपना यह हैरतअंगेज स्टंट यहीं अंजाम दिया। हाल ही में इस स्टंट का वीडियो उन्होंने जारी किया।
ताहिती। ऑस्ट्रेलियाई स्टंटबाज रॉबी मैडिसन ने लहरों पर बाइक दौड़ा कर अनोखा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। फ्रांस के नजदीक प्रशांत महासागर में छोटा सा द्वीप है ताहिती, मैडिसन ने अपना यह हैरतअंगेज स्टंट यहीं अंजाम दिया। हाल ही में इस स्टंट का वीडियो उन्होंने जारी किया।
उनके नाम यूं भी कई रोमांचक स्टंट हैं, मगर समुद्र की लहरों पर बाइक की सवारी उनका सबसे यादगार स्टंट रहा। इस स्टंट को उन्होंने दूसरी बार में सफलतापूर्वक पूरा किया। पहले प्रयास में समुद्र में उनकी बाइक पलट गई थी। इस सफलता के दौरान भी उन्हें हर पल डर लग रहा था। उनका कहना है कि इससे पहले कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ था।
दो साल की तैयारी के बाद मिली कामयाबी
रेत या दलदल में दौड़ाई जाने वाली बाइक में स्की, प्रोपेलर और एक एयरबैग लगा कर उसे समुद्र की लहरों पर चलाने लायक बनाया। उसके बाद बाइक समेत मैडिसन को नाव से समुद्र में पहुंचाया गया। फ्रांस के नजदीक प्रशांत महासागर के ताहिती द्वीप पर आखिरकार दो साल की तैयारियों के बाद मैडिसन को सफलता मिली और उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया।