जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके, पाकिस्तान भी हिला, पांच घायल
पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में आज सुबह भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। भूकंप से मकानों के ढहने से पांच लोग घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 आंकी गई। लोग डर के अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। उधर, जम्मू कश्मीर में भी आज
इस्लामाबाद/ श्रीनगर। पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में आज सुबह भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। भूकंप से मकानों के ढहने से पांच लोग घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 आंकी गई। लोग डर के अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। उधर, जम्मू कश्मीर में भी आज तड़के भूकंप का झटका महसूस किया गया। वहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। जम्मू कश्मीर से भी जान-माल की हानि की कोई रिपोर्ट नहीं है।
भूकंप के झटके पाकिस्तान के इस्लामाबाद, मानसेरा, रावलपिंडी, मुर्री, सेवाल, मलकंद, शांगला की पहाड़ियों में महसूस किया गया। पाक मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र इस्लामाबाद से 92 किलोमीटर उत्तर में था। इस भूकंप के झटके पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा प्रांत में भी महसूस किए गए।