सरकार की मदद से स्टील उद्योग के हालात सुधरे- मिस्त्री
टाटा समूह के चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने कहा है कि चीन से आयातित स्टील ने घरेलू स्टील सेक्टर के लिए परेशानियां बढ़ाई थीं। लेकिन केंद्र सरकार की मदद मिलने से हालात में सुधार हुआ है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर । टाटा समूह के चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने कहा है कि चीन से आयातित स्टील ने घरेलू स्टील सेक्टर के लिए परेशानियां बढ़ाई थीं। लेकिन केंद्र सरकार की मदद मिलने से हालात में सुधार हुआ है।
जमशेदपुरः संकट में टाटा हिताची का मदर प्लांट, कर्मचारियों में हड़कंप
उन्होंने पिछले साल को चुनौतीपूर्ण करार देते हुए कहा कि टाटा स्टील ने इसका मजबूती के साथ सामना किया। इस दौरान ही कंपनी ने ओडिशा में कलिंगानगर प्लांट की शुरुआत की तो कंपनी क्षमता बढ़ाने में भी सक्रिय रही।
टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा की 177वीं जयंती पर यहां आयोजित समारोह में आए मिस्त्री ने कहा कि अब स्थिति थोड़ी सामान्य हो रही है। बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क से उन्होंने शहरवासियों को संबोधित किया। बोले कि संस्थापक दिवस पर यहां आना उनके लिए गर्व की बात है।
टाटा मोटर्स ने यात्री वाहनों की कीमतों में की 35,000 रुपये तक की बढ़ोतरी