देवघर में भगदड़, 12 से अधिक श्रद्धालु घायल
सावन माह के तीसरे सोमवार को देवघर-जसीडीह रोड में वन विभाग ऑफिस के सामने आगे बढ़ने की होड़ में भगदड़ मच गई। इससे करीब 12 कांवड़िये घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सख्ती भी बरतनी पड़ी। ऐसी ही स्थिति बरमसिया चौक पर सुबह से ही बनी रही। यहां मुख्य सड़क जाम हो गई लेकिन एक घंटे बाद स्थिति सामान्य कर ली गई।
देवघर। सावन माह के तीसरे सोमवार को देवघर-जसीडीह रोड में वन विभाग ऑफिस के सामने आगे बढ़ने की होड़ में भगदड़ मच गई। इससे करीब 12 कांवड़िये घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सख्ती भी बरतनी पड़ी। ऐसी ही स्थिति बरमसिया चौक पर सुबह से ही बनी रही। यहां मुख्य सड़क जाम हो गई लेकिन एक घंटे बाद स्थिति सामान्य कर ली गई। इसके बाद देवघर-जसीडीह मुख्य सड़क पर आवागमन रोक दिया गया।
प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए रोहिणी रूट से जसीडीह-देवघर का परिचालन शुरू किया है। नौ बजे धूप अधिक होने के कारण अग्निशमन की गाड़ी बुलाकर भक्तों पर पानी का छिड़काव कराया गया। नंदन पहाड़ रोड में भी कई जगह कतार ने जत्थे का रूप ले लिया। 11 बजे रिंग रोड में कतार को भेजने के बाद दबाव को कुछ सामान्य करने की कोशिश की गई। दूसरी सोमवारी से भी अधिक भीड़ होने के कारण सुबह पांच बजे ही डाबर ग्राम तक कतार लग गई। भीड़ को देखते हुए कांवड़ियों का जत्था टेल प्वाइंट की ओर न जाकर लौटने लगा, जिसे जहां जगह मिल रही थी वहीं आराम करने लगा।
घायलों को बीएड कॉलेज स्वास्थ्य शिविर और सदर अस्पताल भेजा गया। घायलों में कार्तिक कुमार, किरण देवी, विजय कुमार सभी निवासी पटना, रेखा देवी गोपालगंज, मुन्नी हेंब्रम बांका, रघुनंदन राम रांची, मानिक देव चांदन, राजेश कुमार सिंह, नवनीत सिंह खुशीनगर यूपी एवं अनुपम कुमारी बेगूसराय शामिल हैं।
श्रावणी मेला में ऑनलाइन होंगी सूचनाएं
देवघर में श्रावणी मेले को लेकर मंदिर में प्रवेश कार्ड प्रक्रिया शुरू