मर्यादा भूले एएसपी, जूते पहनकर राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की आज जयंती है, पूरा राष्ट्र आज उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। लेकिन उनके गृह जिले सिवान में एएसपी मर्यादा भूले।
सिवान [जेएनएन]। आज देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र पसाद की जयंती है। पूरे देश में उन्हें भक्ति भाव से याद किया जा रहा है। लोग जगह-जगह उनकी प्रतिमा पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। लेकिन उनके गृह जिले सिवान में ही एएसपी अपने पद की गरिमा भूल गए और जूते पहनकर ही उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सिवान के जीरादेई में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ कई गणमान्य लोग शिरकत करने पहुंचे थे। सबने एक-एक कर राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
पढ़ें - राजेंद्र बाबू को पसंद था भुट्टा व पुआ, उनके तैयार किए धागे की साड़ी में की थी शादी
सबने मर्यादा का पालन करते हुए अपने जूते उतारकर स्थापित देशरत्न राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया लेकिन एएसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने यह मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने जूते पहनकर ही माल्यार्पण किया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
पढ़ें - दरभंगा में दिखेगी गांव की गाथा और साथ ही मायानगरी का भी रंग