सपा नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास
मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के नेता प्रभास मिश्रा ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आज आत्मदाह का प्रयास किया। मिश्रा ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। लोगों ने किसी तरह से उनको बचाया। चार दिन पहले ही कुसमरा में जमीनी विवाद में उनका सपा के ही कुछ नेताओं से विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद क्त्रास एफआ
लखनऊ। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के नेता प्रभास मिश्रा ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया। मिश्रा ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। लोगों ने किसी तरह से उनको बचाया।
पढ़ें : दबंगों ने कब्जाई जमीन, मजबूरन आत्मदाह का प्रयास
चार दिन पहले ही कुसमरा में जमीनी विवाद में उनका सपा के ही कुछ नेताओं से विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद क्रॉस एफआइआर हुई थी, जिसके विरोध में प्रभास मिश्रा सुबह डीएम कार्यालय पहुंचे और डिब्बे से मिट्टी का तेल निकालकर आत्मदाह का प्रयास किया।