पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर सोनिया, राहुल अौर प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि
सोनिया गांधी से लेकर प्रियंका गांधी के पति सभी ने राजीव गांधी को इस मौके पर याद किया। देश के छठवें प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने 1984 से 1989 तक अपनी सेवाएं दीं।
नई दिल्ली, एएनआइ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है। इस मौके पर पूरे गांधी परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने उनकी समाधि पर फूल अर्पित करते हुए याद किया। इस अवसर पर बेटी मिराया भी साथ में मौजूद थीं।
Delhi: Sonia Gandhi pays tribute to #RajivGandhi on his birth anniversary pic.twitter.com/1HKZnqT8Dg
— ANI (@ANI) August 20, 2017
Delhi: Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra,Robert Vadra and daughter Miraya pay tribute to #RajivGandhi on his birth anniversary pic.twitter.com/HCApbRo9c4
— ANI (@ANI) August 20, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें और देश के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया। वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। हाल ही में उनका राष्ट्रपति कार्यकाल खत्म हुआ है। उनकी जगह रामनाथ कोविंद ने ली है।
On his birth anniversary, we remember former PM Shri Rajiv Gandhi & recall his contribution to the nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2017
Delhi: Former President Pranab Mukherjee and Former Delhi CM Sheila Dikshit pay tribute to #RajivGandhi on his birth anniversary pic.twitter.com/KNaYwNfYzu— ANI (@ANI) August 20, 2017
राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था और देश के छठवें प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने 1984 से 1989 तक अपनी सेवाएं दीं। अपनी मां और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने कार्यकाल संभाला था।
यह भी पढ़ें: अमेठीवासियों के दिलों में आज भी हैं राजीव