सोनिया ने रायबरेली को दिए कई तोहफे
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा और आम चुनाव करीब आते देख कांग्रेस की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची और लोगों को एक साथ कई चुनावी तोहफे दिए। बेटी प्रियंका के साथ सिटी रिसोर्स सेंटर, लालगंज में देश
जागरण संवाददाता, रायबरेली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा और आम चुनाव करीब आते देख कांग्रेस की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची और लोगों को एक साथ कई चुनावी तोहफे दिए। बेटी प्रियंका के साथ सिटी रिसोर्स सेंटर, लालगंज में देश के सबसे बड़े पहिया कारखाना का शिलान्यास किया और बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के एम्स का भूमि पूजन कर सबको चौंका दिया। एक दिन पहले ही उनके बेटे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आए थे और यहां दो सौ करोड़ की लागत से बनने वाले मेगा फूड पार्क का शिलान्यास किया था।
पढ़ें: चुनावी सौगात बांटने पहुंची सोनिया ने झेला विरोध
नई दिल्ली से सोनिया और प्रियंका करीब 9:20 बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचीं। उनका काफिला सबसे पहले आइटीआइ गेट के बाहर कुछ देर के लिए रुका। आइटीआइ कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंप समस्याओं को दूर करने की बात कही। 10 बजे सोनिया गोरा बाजार में रहने वाली कुमारी रेनू के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने स्माइल ट्रेन के माध्यम से किए गए ऑपरेशन के बारे में जाना।
रेनू ने संप्रग अध्यक्ष से आर्थिक स्थिति कमजोर हाने के कारण नौकरी के लिए अनुरोध किया। सोनिया ने रेनू को नौकरी का आश्वासन दिया। 10:10 बजे सोनिया और प्रियंका गांधी ने कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर की ओर रुख किया। वहां से काफिला कैनाल रोड पर स्थित जलकल विभाग में सिटी रिसोर्स सेंटर का शिलान्यास करने के लिए आगे बढ़ रहा था। लेकिन अचानक यह एम्स निर्माण स्थल पहुंच गया।
सोनिया ने प्रियंका के साथ इसका भूमि पूजन किया। सांसद ने यहां पर बनने वाले सिटी रिसोर्स सेंटर का विधिवत शिलान्यास किया। बाद में लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री में देश के सबसे बड़े पहिया कारखाने का शिलान्यास कर लोगों को संबोधित करते हुए देश के प्रति अपने परिवार की ओर से किए गए कार्यो की याद दिलाई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर