Move to Jagran APP

नीतीश-लालू के साथ मंच साझा करेंगी सोनिया

पटना : गांधी मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साझा राजनीति के एक नए युग की विधिवत शुरुआत रविवार को होगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एक साथ आवाज बुलंद करेंगे। रविवार को होने वाली स्वाभिमान रैली में सोनिया

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 02:23 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 02:33 AM (IST)
नीतीश-लालू के साथ मंच साझा करेंगी सोनिया

पटना : गांधी मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साझा राजनीति के एक नए युग की विधिवत शुरुआत रविवार को होगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एक साथ आवाज बुलंद करेंगे।

loksabha election banner

रविवार को होने वाली स्वाभिमान रैली में सोनिया गांधी के आगमन की पुष्टि शनिवार को दोपहर में की गई। इसमें सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव तो शामिल नहीं होंगे, लेकिन उनके भाई एवं उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव और सांसद किरणमय नंदा की मौजूदगी इस आवाज को दमदार बनाएगी।


यह एकजुटता नीतीश कुमार के डीएनए पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी के खिलाफ गांधी मैदान में आयोजित इस रैली में दिखेगी। गांधी मैदान नरेंद्र मोदी के खिलाफ बड़े विपक्षी शो का साक्षी बनेगा। मोदी पिछले करीब एक महीने के दौरान मुजफ्फरपुर, गया और सहरसा में विशाल रैलियां कर चुके हैं। ऐसे में महागठबंधन की यह रैली भीड़ के मोर्चे पर भी राजग खेमे को जवाब दे सकती है।

दावा किया जा रहा है कि जितने लोग गांधी मैदान के भीतर होंगे, उतने ही बाहर। इसकी बानगी शनिवार दोपहर से ही पटना की सड़कों और गांधी मैदान की ओर जाने वाले रास्तों पर मिलने लगी है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने रैली के लिए गांधी मैदान में की गई तैयारियों की जानकारी दी। रैली की सफलता के लिए शनिवार को भी संपर्क अभियान चलाया गया।

रैली सुबह 11 बजे से आरंभ होकर दोपहर तीन बजे संपन्न हो जाएगी। इसके लिए दो मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर करीब 30 लोग बैठेंगे। इस पर सोनिया गांधी, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के अलावा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव मौजूद रहेंगे।

मुख्य मंच के ठीक दाएं 300 लोगों के बैठने की क्षमता का दूसरा मंच बना है। इस पर मंत्री, सांसद, विधायक एवं विधान पार्षद रहेंगे। वहीं डीएनए जांच के सैंपल के लिए गांधी मैदान के चारों ओर 80 काउंटर बनाए गए हैं। प्रदेश भर में अब तक 17 लाख सैंपल जमा हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.