पहले अपनी पार्टी के कारनामों पर सोचें पीएम: सोनिया गांधी
प्रधानमंत्री द्वारा भोपाल दौरे पर कांग्रेस पर किए गए हमले के बाद पूरी कांग्रेस उनके खिलाफ उतर आई है। रणदीप सुरजेवाला और आनंद शर्मा के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस को कुछ कहने से पहले पीएम अपनी पार्टी की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री द्वारा भोपाल दौरे पर कांग्रेस पर किए गए हमले के बाद पूरी कांग्रेस उनके खिलाफ उतर आई है। रणदीप सुरजेवाला और आनंद शर्मा के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस को कुछ कहने से पहले पीएम अपनी पार्टी की तरफ देखें।
दो दिनों के रायबरेली दौरे पर आई सोनिया गांधी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, 'कांग्रेस को 40 सांसदों की पार्टी बताने से पहले प्रधानमंत्री मोदी को राजस्थान और मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी के कारनामों और व्यापम घोटाले के बारे में सोचना चाहिए। उनके केसेज का क्या, एमपी केस, राजस्थान केस और विदेश मंत्री का केस, इस बारे में बोलने के लिए उनके पास कुछ है क्या?'
गौरतबल है कि विश्व हिन्दी सम्मेलन में भाग लेने आए मोदी ने भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया था और कहा था कि कभी 400 सांसदों की पार्टी कांग्रेस अब 40 सीटों पर सिमट गई है।