असहिष्णुता पर चर्चा के बीच सोनिया गांधी अमेरिका रवाना
विपक्ष पिछले कई दिनों से लगातार सरकार को असहिष्णुता के मामले पर घेरता आ रहा है। इसे लेकर सोमवार को संसद में चर्चा भी शुरू हो गई है, लेकिन इस चर्चा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद नहीं होंगी। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ही अमेरिका रवाना हो गई
नई दिल्ली। विपक्ष पिछले कई दिनों से लगातार सरकार को असहिष्णुता के मामले पर घेरता आ रहा है। इसे लेकर सोमवार को संसद में चर्चा भी शुरू हो गई है, लेकिन इस चर्चा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद नहीं होंगी।
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ही अमेरिका रवाना हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष अपने रूटीन चेकअप के लिए अमेरिका गई हैं।
इस बात की पुष्टि करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि वे रूटीन चेकअप के लिए वहां गई हैं और एक हफ्ते बाद लौटेंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सोनिया गांधी कई बार रूटीन चेकअप के लिए अमेरिका जा चुकी हैं।
पढ़ेंः असहिष्णुता के मुद्दे पर बोले नायडू- किताबों को बैन करने की हो पॉलिसी