सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी, बुखार के कारण हुईं थी भर्ती
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वो पिछले दो दिन से अस्पताल में भर्ती थीं।
नई दिल्ली, (जेएनएन)। खराब स्वास्थ्य के कारण पिछले दो दिन से अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को छुट्टी मिल गई है।
वरिष्ठ सलाहकार अरुप कुमार बासु ने बताया कि सोनिया गांधी अब पूरी तरह ठीक हो गई हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Sonia Gandhi discharged from private hospital in Delhi, two days after she was admitted following viral fever. (File pic) pic.twitter.com/TLzp6jasbs
— Press Trust of India (@PTI_News) November 30, 2016
गौरतलब है कि बुखार और इन्फेक्शन की शिकायत के बाद सोनिया गांधी को 28 नवंबर को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ता दें कि सोनिया गांधी वाराणसी में कांग्रेस की रैली में बीमार होने के बाद से ही आराम कर रही हैं। सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के चलते वो हाल ही में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से दूर रहीं और उन्होंने संसद की कार्यवाही में भी भाग नहीं लिया।
बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी