मुरादाबाद में कांग्रेस की रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, 200 के खिलाफ केस
पाकिस्तान जिंदाबाद के साथ ही देश के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में मुरादाबाद के जिला कांग्रेस समिति प्रमुख सहित दो सौ पार्टी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है।
मुरादाबाद (जेएनएन)। पीतलनगरी मुरादाबाद में कांग्रेस की रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने से परसों माहौल बेहद गरम हो गया। कल पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित दो सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर कांग्रेसी इस मामले को बड़ी साजिश बता रहे हैं।
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में परसों कांग्रेस की शहीद गौरव रैली के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के साथ ही देश के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में मुरादाबाद के जिला कांग्रेस समिति प्रमुख सहित दो सौ पार्टी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है।
आतंकियों के रेल को निशाना बनाने की सूचना पर अलर्ट, बढ़ाई सुरक्षा
पार्टी जिला अध्यक्ष अरूण प्रकाश सिंह और अन्य नेताओं के नेतृत्व में ठाकुरद्वारा इकाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन दिन पहले इलाके में काशीपुर मार्ग से एसडीएम कार्यालय तक 'राष्ट्र एवं शहीद गौरव' रैली का आयोजन किया था, इसी दौरान ''पाकिस्तान जिंदाबाद" के साथ ही ''भारत मुर्दाबाद" जैसे राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गये। पुलिस ने बताया कि यह एक संज्ञेय अपराध है और इसी कारण उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आतंकियों को कचरे के ढेर में सार्वजनिक रूप से जलाया जाए : तोगड़िया
ठाकुरद्वारा के एसओ ने बताया कि स्थानीय अखबारों और एक स्थानीय चैनल के जरिए हमें यह पता चला कि रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन बार ''पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाए। उन्होंने बताया कस्बा चौकी के थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने कल प्राथमिकी दर्ज की थी।
मुरादाबाद पुलिस की पिटाई से मौत पर सीओ समेत छह पर होगा मुकदमा
कांग्रेस की ताकत देख बौखलाए विरोधी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मंत्री विनोद गुप्ता ने बताया जिलाध्यक्ष डॉ. एपी सिंह समेत 200 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दबाव में किया गया है। इसे रद किया जाना चाहिए। कोई भी कांग्रेस का कार्यकर्ता पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा नहीं लगा सकता। यह सिर्फ विरोधी दल की साजिश है। उन्होंने कहा कि मुकदमा निरस्त नहीं किया गया तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। कांग्रेस की ताकत को देखते हुए विरोधी दल बौखला गए हैं।
आजम खां की मीडिया को चुनौती- कहा नाचने वाली के साथ भी छापो मेरी फोटो
गरमा गई सियासत
ठाकुरद्वारा की रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दो सौ कार्यकर्ताओं पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद सियासत गर्मा गई है। जिलाध्यक्ष डॉ. एपी सिंह ने कहा कि यह सब सपा विधायक नवाब जान और पूर्व विधायक विजय यादव की साजिश है। कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता ऐसा कुकृत्य कर ही नहीं सकता। गुरहट्टी स्थित जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरे पास पूरे कार्यक्रम की वीडियो फुटेज है। उसमें कहीं ऐसा नारा नहीं लगा। सिर्फ हिंदुस्तान जिंदाबाद, कांग्रेस जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे ही सुनाई पड़ रहे हैं।
भाजपा की गोद में मोरनी की तरह नाच रहे हैं स्वामी प्रसाद : आजम खां
सिंह ने मीडिया को फुटेज भी दिखाया। उन्होंने कहा कि रैली 24 सिंतबर को निकली, अगर मामला सही होता तो उसी दिन मुकदमा दर्ज होता। इसके लिए पूरे डेढ़ दिन का इंतजार क्यों किया गया। उन्होने कहा कि सपा विधायक ने पुलिस पर दबाव बनाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें ठाकुरद्वारा से कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे मुशाहिद चौधरी और हाफिज एजाज को भी नामजद कराया है। सिंह ने कहा कि देहात क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। इससे सपाई दहशत में आ गए हैं। इसके चलते यह षडय़ंत्र रचा गया।
पाकिस्तान के नारे लगाना अनुचित : संजय सिंह
राज्यसभा सदस्य डॉ.संजय सिंह ने कल संभल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत में रहकर पाकिस्तान के नारे लगाना देशहित में नहीं है, जिसने भी यह काम किया है उसने गलत कार्य किया है और ऐसे लोगों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।