Move to Jagran APP

सिंहस्थ कुंभ: आंधी-तूफान से 7 की मौत, घायलों से मिले सीएम शिवराज

गुरुवार को तेज बारिश और आंधी ने सिंहस्थ मेला क्षेत्र में हुए इंतजामों को ध्वस्त कर दिया। मंगलनाथ, चिंतामण, बड़नगर रोड इलाके में कई पंडाल गिर गए, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अब हालात सामान्य हो रहे हैं।

By Kamal VermaEdited By: Published: Thu, 05 May 2016 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 06 May 2016 09:47 AM (IST)
सिंहस्थ कुंभ: आंधी-तूफान से 7 की मौत, घायलों से मिले सीएम शिवराज

उज्जैन (नई दुनिया)। गुरुवार शाम आंधी और हवा के साथ हुई तेज बारिश ने सिंहस्थ मेला क्षेत्र में इंतजामों को ध्वस्त कर दिया। मंगलनाथ जोन में कई पंडाल गिर गए। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

राज्य सरकार ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख का और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिए जाने का एलान किया है। सामान्य रूप से घायलों को 10 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को मुफ्त में इलाज किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गिरे हुए पंडालों को फिर से दुरुस्त किया जा रहा है।

सिंहस्थ कुंभ मेले में आंधी-तूफान से कई पंडाल ध्वस्त, देखें तस्वीरें

इस घटना के बाद आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने घायलों से मिलकर उनका हाल भी जाना।

सिंहस्थ में हालात सामान्य

गुरुवार को सिंहस्थ में आई तबाही के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। सिंहस्थ कुंभ में प्रार्थनाएं और दूसरी धार्मिक गतिविधियां पहले की तरह शुरू हो गई है। अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं ने राम घाट पर पर्वित्र स्नान भी किया।

तस्वीरों में देखें: सिंहस्थ मेले में भारी बारिश और तेज आंधी से छह की मौत, कई घायल

सिंहस्थ में बरपा कहर

गुरुवार को पांच बजे के बाद हवा-आंधी के साथ उज्जैन में झमाझम बारिश शुरू हो गई।गरज के साथ बादल बरसे। तेज हवा से सिंहस्थ मेला क्षेत्र में कई तम्बू हवा में उखड़ गए। इस्कान का पंडाल भी धराशायी हो गया। इसी बीच रामघाट पर ड्रेनेज की लाइन फूटने से शहर का गंदा पानी शिप्रा में मिलने लगा। उस समय कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं था।

सिंहस्थ कुंभ मेले में आंधी-तूफान से कई पंडाल ध्वस्त, देखें तस्वीरें

पढ़े : चार साल पहले शादी, अब पति-पत्नी सिंहस्थ में ले रहे संन्यास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.