मसर्रत की गिरफ्तारी के खिलाफ आज कश्मीर बंद, जनजीवन प्रभावित
पाक समर्थक अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की गिरफ्तारी के खिलाफ अलगाववादियों ने आज कश्मीर बंद का आह्वान किया है। बंद का सार्वजनिक जीवन पर असर पड़ा है। अधिकांश दुकानें और बाजार बंद हैं। बंद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
श्रीनगर। पाक समर्थक अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की गिरफ्तारी के खिलाफ अलगाववादियों ने आज कश्मीर बंद का आह्वान किया है। बंद का सार्वजनिक जीवन पर असर पड़ा है। अधिकांश दुकानें और बाजार बंद हैं। बंद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने एेहतियात के तौर पर कई अलगाववादी नेताओं को अपने अपने घरों में नजरबंद कर दिया है। जिन अलगाववादी नेताओं को नजरबंद किया गया है उनमें गिलानी, शब्बीर शाह, जफर फतेह, अशरफ सहराये शामिल हैं।
गौरतलब है कि मसर्रत द्वारा एक रैली में पाक के समर्थन में नारे लगाने और उसी रैली में पाकिस्तानी झंडा फहराने के बाद पूरे देश की नाराजगी और भारी दवाब के बाद जम्मू कश्मीर सरकार को उसे गिरफ्तार करना पड़ा। मसर्रत आलम को जन सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
मसर्रत आलम को पहले भी प्रदेश में विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन पीडीपी के मुफ्ती मोहम्मद सईद के मुख्यमंत्री बनने के बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया। हालांकि मुख्ती सरकार में सहयोगी पार्टी भाजाप ने इसका कड़ा विरोध किया था।