चार माह पहले सिर में लगी थी गोली, अब धीरे-धीरे हालत में हो रहा सुधार
इसी साल जनवरी में सिर में गोली लगने की वजह से घायल हुए शख्स की हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।
पुणे (जेएनएन)। चार माह पहले गोली लगने से ब्रेन हैब्रेज का शिकार युवक अब सामान्य जिंदगी में धीरे-धीरे वापस लौट रहा है। युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।
24 वर्षीय संजय फूलों का व्यवसाय करता था। जनवरी में दो गुटों के बीच हो हुई लड़ाई बीच बचाव की कोशिश में संजय के सिर में गोली लग गई थी। गोली उसके सिर को भेदते हुए उसके दिमाग में जाकर लगी जिससे उसे ब्रेन हैंब्रेज का सामना करना पड़ा। संजय का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने बताया कि ये अपनी तरह का एक अनोखा मामला है, जिसमें गोली सिर के आंतरिक भागों को नुक्सान पहुंचाते हुए सीधे दिमाग में जाकर लगी है। इन सबके बावजूद मरीज ने काफी अच्छे से खुद को रिकवर किया है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है।
संजय को 2 जनवरी को वैनव्री ब्रांच के रुबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहां सीटी स्कैन के रिजल्ट में ये सामने आया कि गोली का पहला भाग तीव्र गति से दिमाग में 10 सेमी तक अंदर चला गया था जिसके बाद गोली ने दिमाग के अंदर ही अपना रास्ता बदल कर दूसरे भाग की तरफ रुख कर लिया। अन्य रिपोर्टों के अनुसार यह दिमाग के अंदर कोर्टेक्स में लगभग 10 सेमी तक डैमेज करता निकल गया।
10-15 दिनों के इलाज के बाद संजय की हालत में थोड़ा सुधार देखा जाने लगा अब वो अपनी आंखों को हिला-डुला सकता था और सांसें ले सकता था। अब उसे वेंटिलेटर पर रखे जाने की जरुरत थी। संजय को बाद में 2 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया। संजय के दिमाग के दाहिने तरफ मस्तिष्कमेरु द्रव्य इकट्ठा हो गया था जो खतरनाक था। इसके चलते एक और सर्जरी की जरुरत थी। इसके लिए उसे डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में 17 मई को फिर से रखा गया।।
संजय के पिता के अनुसार, अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है वो हंस सकता है और अच्छे से खा-पी सकता है। वे उसे चलते फिरते देख काफी खुश हैं हालांकि बिना सहारे के वह चल नहीं पाता है। उसके पिता ने बताया कि उसकी हालत काफी अभी भी अंदर से काफी नाजुक है। इसलिए हमेशा उसपर नजर रखने की जरुरत पड़ती है।
यह भी पढ़ें : ऋषिकेश में हृदय गति रुकने से दिल्ली के युवक की मौत