टली नहीं है मुसीबत, सलमान, सैफ समेत चार आरोपी आज कोर्ट में पेश होंगे
18 वर्ष पुराने कंकाणी काला हिरण शिकार मामले में शुक्रवार को मुजरिम बयान सुनाए जाएंगे।
By Sachin BajpaiEdited By: Published: Fri, 27 Jan 2017 12:37 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 05:28 AM (IST)
जयपुर। 18 वर्ष पुराने कंकाणी काला हिरण शिकार मामले में शुक्रवार को मुजरिम बयान सुनाए जाएंगे। इस दौरान फिल्म अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेन्द्रे आदि आरोपी जोधपुर जिला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित की कोर्ट में मौजूद रहेंगे।
मुजरिम बयान सुनने के लिए सैफ, नीलम, तब्बू, सोनाली बेन्द्रे गुरुवार दोपहर जोधपुर पहुंच गए। सलमान खान शुक्रवार को सुबह ही जोधपुर पहुचेंगे। सलमान के साथ उनकी बहन अलवीरा भी आएंगी।
कांकणी हिरण शिकार मामले में कोर्ट ने सलमान खान को दी पेशी से छूट
उल्लेखनीय है कि 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ है' की शुटिंग के दौरान सलमान सहित अन्य सितारों पर जोधपुर जिले के कंकाणी गांव में काले हिरण का शिकार करने का आरोप है।इस मामले में 13 फरवरी को सलमान सहित अन्य आरोपियों के वकील एवं सरकारी वकील की बहस पूरी हो चुकी, अब शुक्रवार को आरोप सुनाए जाएंगे। वहीं सलमान इसी दौरान आर्म्स एक्ट के एक अन्य मामले में पिछले दिनों ही बरी हुए है।
आज फिर जोधपुर कोर्ट पहुंचे सलमान ख़ान, अगली सुनवाई अब 27 जनवरी को होगी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें