साध्वी ऋतंभरा ने नेपाल में पांच गांव गोद लिए
नेपाल की त्रसदी के पीड़ितों की मदद को साध्वी ऋतंभरा ने पांच गांवों को गोद लेने की घोषणा की है। इन गांवों के सभी परिवारों का पुनर्वास कार्य आरंभ किया जा चुका है। जो लोग बेघर हो गए हैं उन्हें घर मुहैया करवाने की तैयारी शुरू हो गई है।
वृंदावन [जासं]। नेपाल की त्रसदी के पीड़ितों की मदद को साध्वी ऋतंभरा ने पांच गांवों को गोद लेने की घोषणा की है। इन गांवों के सभी परिवारों का पुनर्वास कार्य आरंभ किया जा चुका है। जो लोग बेघर हो गए हैं उन्हें घर मुहैया करवाने की तैयारी शुरू हो गई है।
नेपाल से लौटने के बाद वात्सल्य ग्राम में शनिवार को यह बात साध्वी ऋतंभरा ने कही। उन्होंने कहा कि परमशक्ति पीठ द्वारा गोद लिए जाने वाले गांवों को चिन्हित कर लिया गया है। वहां तत्काल राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। धूप और बारिश से बचने के लिए तिरपाल और टेंट की व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा चौगांऊका में मलबा हटाकर वहां 75 घर बनाने का कार्य भी आरंभ करवा दिया गया है।
साध्वी ने बताया कि चौगांऊका गांव के हजारों लोग बेघर होने का दर्द ङोल रहे हैं। गांव में करीब 80-90 घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं, तीन मौत हुई। परमशक्ति पीठ के सचिव संजय भैया ने बताया कि पीड़ितों की मदद को संस्था पुनर्वास कार्य में जुटी है। 15 दिन में काम पूरा हो जाएगा। राहत कार्य के लिए समिति का गठन किया है। इसमें साध्वी ऋतंभरा के अलावा संजय भैया, राजेंद्र खेतान, साध्वी शिरोमणि, साध्वी सुहृदया गिरि, करिश्मा मानंधर को शामिल किया गया है।