Move to Jagran APP

‘भारत या पाकिस्‍तान में से किसी एक को चुने रूस’

पाकिस्‍तान में संयुक्‍त ड्रिल के लिए अपने सैनिकों को भेज रूस ने भारत के साथ अपने रिश्‍ते पर सवालिया निशान लगा दिया है।

By Monika minalEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 02:23 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 02:43 PM (IST)
‘भारत या पाकिस्‍तान में से किसी एक को चुने रूस’

नई दिल्ली। उड़ी हमले के तुरंत बाद संयुक्त ड्रिल के लिए रूसी सैनिक पाकिस्तान पहुंचे हैं। दो हफ्ते के आतंक विरोधी संयुक्त अभियान के लिए रूसी सैनिक पाकिस्तान पहुंचे हैं। कभी भारत के अहम सामरिक सहयोगी रहे रूस के आज भारत के साथ रिश्ते 'खास' से 'आम' हो गए हैं। हालांकि भारत और रूस भी आठ सालों से आतंक विरोधी अभियान में साथ हैं।

loksabha election banner

रूस-भारत की आर्थिक साझेदारी

अगले कुछ हफ्तों में भारत वार्षिक सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की मेजबानी करेगा। बीते कुछ वक्त में रूस और भारत के बीच आर्थिक साझेदारी के साथ सिविल न्यूक्लियर डील में भी सहयोग बढ़ रहा है।

भारत या पाक में से कोई एक

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि पाक पहुंचने के रूस के इस कदम के बाद भारत की ओर से रूस को ऑप्शन दिया जाएगा जिसमें उसे पाकिस्तान या भारत किसी एक को चुनना होगा। रूस अब भी भारत को रक्षा सामग्री निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश है। भारत के अनुसार पाकिस्तान जाकर रूस ने बहुत बड़ी गलती की है और अब भारत-रूस का संबंध पहले की तरह नहीं हो पाएगा।

चीन से भी रूस का गहराया संबंध

रूस के पाकिस्तान और चीन से बढ़ते रिश्ते को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसा भी माना जा रहा कि भारत और अमेरिका के बढ़ते संबंधों का यह परिणाम है जिससे रूस का यह नया रुख स्पष्ट तौर पर सामने आया है। गत हफ्ते रूस व चीन की नौसेना ने साउथ चाइना सी में ड्रिल किया था और रूस ने चीन का पक्ष लिया था।

अलेप्पो में 200 हमलों के बाद ब्रिटेन, फ्रांस अमेरिका ने बुलाई UNSC की बैठक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.