फड़नवीस के शपथग्रहण के दौरान खर्च हुए थे 98.33 लाख
महाराष्ट्र में इस बार सरकार गठन को लेकर हुए समारोह में कुल 98.33 लाख रुपये का खर्च आथा था। इस बात का खुलासा एक आरटीआई के तहत हुआ है। इस समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। इसके अलावा भाजपा
मुंबई। महाराष्ट्र में इस बार सरकार गठन को लेकर हुए समारोह में कुल 98.33 लाख रुपये का खर्च आथा था। इस बात का खुलासा एक आरटीआई के तहत हुआ है। इस समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री भी इस समारोह में पहुंचे थे। गौरतलब है कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो माह पहले ही राज्य के 27वें मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फड़नवीस ने राज्य की कमान संभाली थी।
288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 123 विधायक हैं। बाद में शिवसेना की ओर से उनके 63 विधायकों का भी समर्थन भाजपा को मिल गया था। इसके अलावा राकांपा ने भी बिना शर्त भाजपा को समर्थन देने की बात कही थी।