Move to Jagran APP

रालोद ने बुलंद किया योगी हटाओ राजनाथ को मुख्यमंत्री बनाओ का नारा

रालोद ने योगी आदित्यनाथ हटाओ और राजनाथ सिंह को मुख्यमंत्री बनाओ का नारा बुलंद किया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी योगी को वापस बुलाकर राजनाथ सिंह को मुख्यमंत्री बनाएं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Mon, 25 Sep 2017 06:39 PM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2017 11:02 PM (IST)
रालोद ने बुलंद किया योगी हटाओ राजनाथ को मुख्यमंत्री बनाओ का नारा
रालोद ने बुलंद किया योगी हटाओ राजनाथ को मुख्यमंत्री बनाओ का नारा

लखनऊ (जेएनएन)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने आज योगी आदित्यनाथ को हटाओ और राजनाथ सिंह को मुख्यमंत्री बनाओ का नारा बुलंद किया है। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में अभियान चलाने जा रहा हैं। इसके तहत मंगलवार को लखनऊ में धरना होगा। रैलियां भी होंगी। रालोद प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने योगी सरकार को बनारस मुद्दे पर फेल करा दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगी आदित्यनाथ को वापस बुलाकर राजनाथ सिंह को मुख्यमंत्री बनाएं।

loksabha election banner


सोमवार को पार्टी मुख्यालय में मसूद ने पत्रकार वार्ता में केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा योगी को मुख्यमंत्री बनाने का प्रयोग छह माह के भीतर ही पूरी तरह से फ्लाप सिद्ध हुआ है। जनता को न सुरक्षा मिल पा रही है और न चिकित्सा सेवा। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और बिजली आपूर्ति चरमरा चुकी है। कर्ज माफी में किसानों को छला गया और उपज का दाम भी नहीं मिल पा रहा। बीएचयू की घटना को शर्मनाक बताते हुए मसूद ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री की मौजूदगी के बावजूद छेड़छाड़ से पीडि़त छात्राओं की नहीं सुनी गई।

रालोद अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा सत्ता संभालने के बाद से विश्वविद्यालय परिसरों में अशांति बढ़ी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अपनी विचारधारा थोपने की कोशिश के चलते हालात बिगड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि रालोद लाठीचार्ज व किसानों को धोखा दिये जाने को मुद्दा बना पूर्वांचल में रैलियां करेगा। 10 अक्टूबर को बस्ती से रैलियों की शुरुआत होगी। 15 अक्टूबर को इलाहाबाद व 21 को गोरखपुर में रैली के बाद बनारस में भी रैली की जाएगी।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.