ऋषि कपूर ने दिल्लीवालों पर कसा तंज, मुंबईकर ने महसूस की होगी राहत!
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ने फिर एक विवादित ट्वीट किया है। इस पर ऋषि के निशाने पर दिल्ली के लोग हैं।
नई दिल्ली (जेएनएन)। ऋषि कपूर ने इस बार सोशल मीडिया पर ऐसा मैसेज किया है, जिसे पढ़कर शायद मुंबई के ट्रैफिक को लोग कोसना छोड़ दें। लेकिन ऋषि कपूर का ये मैसेज दिल्लीवासियों को नाराज जरूर कर देगा।
दरअसल, ऋषि कपूर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर जो ट्वीट किया, उसमें उन्होंने दिल्लीवालों की एक बहुत खराब आदत को उजागर किया है। ऋषि कपूर ने दिल्लीवालों के ड्राइविंग सेंस पर सवाल उठाया है। ऋषि कपूर हाल ही में दिल्ली आए थे और यहां वह ट्रैफिक जाम में फंस गए। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'दिल्ली के ट्रैफिक को देखने के बाद मेरे मन में मुंबई के ट्रैफिक के लिए सम्मान जाग गया है। कारों का समंदर हर ओर से आ रहा है और हर कोई पहले जाने के लिए बेसब्र है।'
Have great respect for Mumbai traffic after this wretched Delhi's traffic. Sea of cars from all directions all wanting to go simultaneously
— Rishi Kapoor (@chintskap) July 26, 2016
ऋषि कपूर शायद यह कहना चाह रहे हैं कि मुंबई में ट्रैफिक तो होता है, लेकिन दिल्ली जैसी बुरी स्थिति वहां देखने को नहीं मिली है। यहां ऋषि कपूर ने दिल्लीवालों के ड्राइविंग सेंस पर सवाल उठाए हैं। ऋषि कपूर का यह ट्वीट पढ़कर मुंबई के उन लोगों को जरूर कुछ राहत महसूस हुई होगी, जो आए दिन ट्रैफिक में फंसते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: बहन प्रियंका चोपड़ा के बारे में ये क्या कह गईं परिणीति चोपड़ा