Move to Jagran APP

उत्‍तरी राज्‍यों में पेट्रोल-डीजल के रेट होंगे समान

चंडीगढ़ : देश के उत्तरी राज्यों के लिए जून का महीना बड़ी सौगात ला सकता है। सब ठीक रहा तो हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित सभी उत्तरी राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर अलग-अलग वैट निर्धारित करना खत्म हो जाएगा। इससे सभी राज्यों में एक ही दर पर डीजल-पेट्रोल मिलेगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 16 May 2015 02:36 PM (IST)Updated: Sat, 16 May 2015 03:09 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : देश के उत्तरी राज्यों के लिए जून का महीना बड़ी सौगात ला सकता है। सब ठीक रहा तो हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित सभी उत्तरी राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर अलग-अलग वैट निर्धारित करना खत्म हो जाएगा। इससे सभी राज्यों में एक ही दर पर डीजल-पेट्रोल मिलेगा।

loksabha election banner

हरियाणा सहित उत्तरी राज्यों में जून से लागू हो सकते हैं एक समान रेट

राज्यों के आबकारी एवं कराधान मंत्रियों में इसे लेकर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। राज्य सरकारें की हरी झंडी मिलने पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जून में राज्यों के आबकारी एवं कराधान मंत्रियों की आम सहमति बनाने के लिए इस मुद्दे पर अहम बैठक होनी है।

पिछले दिनों त्रिवेंद्रम में हुई मंत्रियों की बैठक में हरियाणा के आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी भाग ले चुके हैं। वे भी इस प्रस्ताव से लगभग सहमत हैं। पेट्रोल-डीजल पर वैट की एक समान दरें क्या होनी चाहिए, अब इस पर मंथन चल रहा है।

जिन राज्यों में वैट की दरें काफी अधिक हैं, क्या वे अन्य राज्यों की प्रस्तावित दरों पर सहमत होते हैं, ये बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। कोई भी सरकार वैट की दरों में अधिक कटौती कर राजस्व नुकसान नहीं उठानी चाहेगी। अगर विचार-विमर्श से बीच की दर तय हो गई तो फिर ग्राहकों की बल्ले-बल्ले हो जाए्रगी।
पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें हरियाणा से अधिक हैं। इसलिए इन राज्यों के बड़े वाहन हरियाणा आने पर अपने टंकी यहीं फुल करा लेते हैं। इससे इन प्रदेशों को राजस्व नुकसान की हानि होती है। पड़ोसी राज्यों ने इसे देखते हुए ही एक समान दरें लागू करने की योजना पर चर्चा शुरू की है।

हां, चल रही है बातचीत : कैप्टन
प्रदेश के आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि उत्तरी राज्यों के मंत्रियों के बीच एक दौर की वार्ता हो चुकी है। वैट दरें एक समान करने के लिए अहम बैठक जून में होगी। उम्मीद है कि सभी विचार-विमर्श के बाद तय दर पर अंतिम मुहर लगा देंगे। मेक इन इंडिया को अमलीजामा पहनाने के लिए ये जरूरी है।

आंकड़े : एक नजर
- हरियाणा में हर महीने पेट्रोल की आठ करोड़ लीटर व डीजल की सात करोड़ लीटर खपत।
- हरियाणा में डीजल पर वैट 12.07, पंजाब में 12.36 व चंडीगढ़ में 12.25 प्रतिशत।
- हरियाणा में पेट्रोल पर वैट 26.25, दिल्ली में 20, राजस्थान में 30, पंजाब में 30.80 प्रतिशत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.