किशोरी से दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया, शादी की और अब..
बरेली, जागरण संवाददाता। छोटी उम्र में बहुत कुछ कर गुजरने के सपने ने किशोरी को दोराहे पर ला खड़ा किया। पढ़ाई के दौरान ही सरकारी नौकरी का सपना संजोया तो एक युवक मददगार बनकर जिंदगी में दाखिल हुआ। दोस्ती का हाथ बढ़ाया और फिर सारी हदें लांघ गया। इस हद तक कि किशोरी से कई बार दुष्कर्म कर डाला। इतना ही नहीं, अंतरंग पलों की वीडियो क्लिप भी बना ली। फोटो उतार लिए और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर जबरन शादी भी रचा ली। अब युवक क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी दे रह
बरेली, जागरण संवाददाता। छोटी उम्र में बहुत कुछ कर गुजरने के सपने ने किशोरी को दोराहे पर ला खड़ा किया। पढ़ाई के दौरान ही सरकारी नौकरी का सपना संजोया तो एक युवक मददगार बनकर जिंदगी में दाखिल हुआ। दोस्ती का हाथ बढ़ाया और फिर सारी हदें लांघ गया। इस हद तक कि किशोरी से कई बार दुष्कर्म कर डाला। इतना ही नहीं, अंतरंग पलों की वीडियो क्लिप भी बना ली। फोटो उतार लिए और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर जबरन शादी भी रचा ली। अब युवक क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है। एवज में पांच लाख रुपये मांग रहा है। भंवर में फंसी किशोरी ने बुधवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।
किशोरी ने बताया कि आरोपी युवक नवंबर 2012 से उसके मकान में बतौर किराएदार रहता था। खुद को सरकारी अफसर बताने वाले युवक ने सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। क्लिपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार में लगभग तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। लगातार धमकी देने के बाद तीन मई 2013 को आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली। नौ मई को फर्जी तरीके से विवाह का पंजीकरण करावा लिया। लेकिन इसके बाद भी क्लिपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देता रहा और अब पांच लाख रूपये मांग रहा है। परेशान पीडि़त परिवार ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
एसएसपी ने किशोरी की शिकायत पर जांच के निर्देश दे दिए हैं, लेकिन सोलह साल में सरकारी नौकरी की बात पुलिस के गले से नहीं उतर रही है। हालांकि दुष्कर्म की घटना से फिलहाल इन्कार नहीं किया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर