बेटी से नौ साल तक करता रहा दुष्कर्म
एक पिता अपनी बेटी के साथ नौ साल तक दुष्कर्म करता रहा। बेटी उसके दो बच्चों (6 व 3 वर्ष) की मां भी बनी, जिन्हें वह अपने ही घर में बेटी बनाकर रखता है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पिता के अत्याचार से तंग
जासं, दक्षिणी दिल्ली। एक पिता अपनी बेटी के साथ नौ साल तक दुष्कर्म करता रहा। बेटी उसके दो बच्चों (6 व 3 वर्ष) की मां भी बनी, जिन्हें वह अपने ही घर में बेटी बनाकर रखता है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पिता के अत्याचार से तंग आकर उसने विरोध करना शुरू किया। पहले तो पिता ने मारपीट कर उसे शांत करने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो घर से निकाल दिया। लड़की ने अपने भाई के साथ मिलकर पिता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
पुलिस के अनुसार, लड़की (30) परिवार के साथ वसंत विहार स्थित शंकर विहार के सर्वेंट क्वार्टर में रहती है। उसके पिता निजी कार चालक और मां घरों में साफ-सफाई करती है। उसके तीन भाई और तीन बहने हैं। वह सबसे बड़ी है। एक भाई को काफी पहले पिता ने घर से निकाल दिया था।
मंगलवार को उसका पिता मां के काम पर जाने के बाद उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर उसने मारपीट की और घर से निकाल दिया। उसने अपने भाई को सारी बात बताई। भाई के कहने थाने पहुंच उसने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
वहीं, इस घटना की खबर मिलने के बाद कॉलोनी के लोगों ने लड़की और उसके पूरे परिवार को कॉलोनी से बाहर निकाल दिया है। वे पिछले तीन दिन से फुटपाथ पर रह रहे हैं।