गोवा के विधायक पर नाबालिग लड़की से रेप का केस दर्ज, सरेंडर
गोवा में एक विधायक पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी विधायक के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पणजी, (इंडियन एक्सप्रेस)। गोवा के पूर्व शिक्षा मंत्री और सेंट क्रूज से विधायक बबुश मोनसराटे पर नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप लगा है। हालांकि बबुश ने रेप के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने इसे षणयंत्र करार दिया है। बबुश ने आज गोवा पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी विधायक के खिलाफ आईपीसी की धाराओं, गोवा चिल्ड्रन एक्ट और पोस्को के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पणजी पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक नाबालिग लड़की ने विधायक पर कई बार रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक विधायक कुछ हफ्ते पहले बबुश ने उसे खुद के शोरूम में नौकरी पर रखा था। गौरतलब है कि बबुश मोनसराटे सेंट् क्रूज विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए थे। लेकिन कुछ समय बाद वो पार्टी से निकाल दिए गए।
पढ़े : जिसे कहती थी भैया, उसी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप