दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर बदली करवट, झमाझम बारिश
दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम ने करवट ली है। तड़के बादल छानेे के बाद सात बजे के बाद दिल्ली और एनसीआर में सुबह से बारिश हो रही है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम ने करवट ली है। तड़के बादल छानेे के बाद सात बजे के बाद दिल्ली और एनसीआर में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
24 मई को बना रिकॉर्ड, 5 साल में सबसे कम गर्म दिन के तौर पर दर्ज हुआ मंगलवार
वहीं, ऑफिस व काम के लिए जा रहे लोगों को भारी परेशानी पेश आई। दुपहिया वाहनों को ज्यादा दिक्कत पेश आई, उन्हें सड़कों के किनारे बने शेल्टर का सहारा लेना पड़ा।
पिछले कुछ दिनों से पारा आसमान छू रहा था और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। कुछ दिनों से उमस भरा मौसम बना हुआ था। बादल तो छा रहे थे लेकिन बारिश का नामोंनिशान नहीं था। लेकिन आज सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। ये बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है।
दिल्ली-एनसीआर मेंं सोमवार दोपहर से बदले मौसम का असर बुधवार को भी बरकरार रहा। धूप खिलने के बाद भी 24 मई को अधिकतम व न्यूनतम तापमान बीते पांच साल मेंं सबसे कम रहा।
इससे पहले राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम (35.6) और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम (23.1) रिकार्ड किया गया। स्काई मैैट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि सोमवार को हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी थी और इसी के प्रभाव से शाम साढ़े पांच बजे तक 0.8 मिलीमीटर और उसके बाद मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक राजधानी मे 10.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
24 मई का तापमान (डिग्री सेल्सियस मेंं)
वर्ष-अधिकतम-न्यूनतम
2011-37-26
2012-42-27
2013-46-30
2014-44-25
2015-45-28