Move to Jagran APP

खुशखबरी, अब यात्रियों को इस वर्ष तक ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म बर्थ

दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली मुंबई मार्ग पर बुनियादी ढांचा में सुधार किया जा रहा है। इन मार्गो पर रेलवे एक घंटे में 200 किमी दूरी तय करने वाली गाडि़यां चलाने में जुटी है।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 08:01 PM (IST)
खुशखबरी, अब यात्रियों को इस वर्ष तक ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म बर्थ

नई दिल्ली, प्रेट्र। रेलवे की योजना सफल रही तो व्यस्त मार्गो पर 2021 में यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मुहैया कराया जा सकेगा। वर्तमान में मांग और उपलब्धता में भारी अंतर है। यात्री प्रतिक्षा सूची में रह जाते हैं और यात्रा नहीं कर पाते हैं। दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई जैसे व्यस्त मार्गो पर ऐसी स्थिति है। रेलवे इन मार्गो पर और यात्री ट्रेनें चलाना चाहती है।

loksabha election banner

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि इसे संभव किया जा सकता है। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर मालगाडि़यों के स्थानांतरित होने के बाद आसानी होगी। डीएफसी पर काम तेजी से चल रहा है। दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली मुंबई मार्ग पर बुनियादी ढांचा में सुधार किया जा रहा है। इन मार्गो पर रेलवे एक घंटे में 200 किमी दूरी तय करने वाली गाडि़यां चलाने में जुटी है।

सीआइआइ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री ने कहा, 'लाइनों पर क्षमता से अधिक गाडि़यां हैं। डीएफसी के बहाल होने के बाद तीव्र गति वाली यात्री ट्रेन चलाने की संभावना खुलेगी।' पूर्वी और पश्चिमी डीएफसी के दिसंबर 2019 तक संचालन में आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: जानिए, क्यों भारतीय रेलवे को माना जाता रहा है भ्रष्टाचार का अड्डा ?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.