रेलवे के 35 हजार से अधिक पुल 100 साल से अधिक पुराने
सरकार ने माना है कि भारतीय रेलवे के कुल 35 हजार 437 पुल 100 साल से भी अधिक पुराने हैं। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि भारतीय रेलवे के पुलों की संख्या 1 लाख 38 हजार 912 है जिनमें से 35 हजार 437 पुल
नई दिल्ली। सरकार ने माना है कि भारतीय रेलवे के कुल 35 हजार 437 पुल 100 साल से भी अधिक पुराने हैं। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि भारतीय रेलवे के पुलों की संख्या 1 लाख 38 हजार 912 है जिनमें से 35 हजार 437 पुल 100 साल से भी अधिक पुराने हैं। उन्होंने कहा बहरहाल, पुल की आयु का पुल की वास्तविक स्थिति से कोई सीधा संबंध नहीं होता। उन्होंने बताया कि सभी पुलों का साल में दो बार मानसून से पहले और मानसून के बाद निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक निश्चित अवधि के बाद अधिकारी पुलों का विस्तृत निरीक्षण भी करते हैं। सिन्हा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि आवश्यकता के अनुसार पुलों की मरम्मत की जाती है। पिछले पांच साल के दौरान भारतीय रेल पर 4 हजार 338 पुलों की मरम्मत या उनका पुनर्निर्माण किया गया है। एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि रेलवे में ब़़डे पैमाने पर निवेश की जरूरत है और मंत्रालय ने अगले पांच साल में 8.59 लाख करोड़ रुपए के निवेश की योजना बनाई है।
सांसदों को स्पीकर की नसीहत, करें संसदीय परंपराओं का सम्मान