चेन्नई: 150 स्टार कछुओं के साथ पकड़ा गया स्मगलर
चेन्नई रेलवे स्टेशन पर कछुओं को तस्करी के लिए ले जा रहे एक यात्री को गिरफ्तार किया गया।
By Monika minalEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 12:06 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 12:09 PM (IST)
चेन्नई (एएनआई)। रेलवे पुलिस ने चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से मंगलवार को 150 कछुओं के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया। मामले की जांच कर रहे पुलिस ने खुलासा किया कि भारत से दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में तस्करी के लिए कछुओं को सामान में छिपाकर ले जाया जा रहा था। अंतराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय स्टार कछुओं की सर्वाधिक मांग है।
इसका उपयोग पालतू के तौर पर अधिक होता है लेकिन इसे चीनी दवाओं में भी उपयोग किया जाता है। यहां से मलेशिया और बैंकॉक के जरिए यह विभिन्न देशों में भेजा जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें