राहुल को जल्द कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाए
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने कहा है कि सोनिया गांधी द्वारा पार्टी का सफल नेतृत्व किए जाने के बावजूद राहुल गांधी को जल्द ही पार्टी अध्यक्ष बना दिया जाना चाहिए।एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने अमरिंदर सिंह और संदीप दीक्षित के उस सुझाव
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने कहा है कि सोनिया गांधी द्वारा पार्टी का सफल नेतृत्व किए जाने के बावजूद राहुल गांधी को जल्द ही पार्टी अध्यक्ष बना दिया जाना चाहिए।
एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने अमरिंदर सिंह और संदीप दीक्षित के उस सुझाव को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने सोनिया को ही अध्यक्ष बने रहने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि राहुल के अध्यक्ष बनने में सही समय या गलत समय जैसी कोई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि राजनीति में एक बदलाव का दौर आता है और इसके साथ ही थकाऊ दौर भी आता है। इसे देखते हुए राहुल गांधी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे देनी चाहिए। हालांकि, इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा कि वे सोनिया गांधी के रिटायर होने की बात नहीं कह रहे हैं। वे पार्टी की मार्गदर्शक बनी रहेंगी।