Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर निशाना, बोले- मोदी की कश्मीर पालिसी फेल

मतदान के दौरान आठ लोगों की हत्या भी राज्य की दयनीय स्थिति को दर्शा रही है।

By Sachin BajpaiEdited By: Updated: Mon, 10 Apr 2017 09:21 PM (IST)
Hero Image
राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर निशाना, बोले- मोदी की कश्मीर पालिसी फेल

नई दिल्ली, प्रेट्र: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कश्मीर पालिसी पूरी तरह से फेल साबित हुई है। इसके साथ ही भाजपा व पीडीपी गठबंधन भी सवालों के घेरे में आ गया है। जम्मू-कश्मीर की जनता ने इसे पूरी तरह से नकार दिया है।

ट्विट के जरिए राहुल गांधी ने कहा कि दशकों तक लगातार मेहनत के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों में लोकतंत्र के प्रति विश्वास बहाल किया गया था लेकिन भाजपा व पीडीपी की गठबंधन सरकार ने महज तीन वर्षो में सब कुछ खत्म कर दिया। लोकसभा उपचुनाव में महज सात फीसदी मतदान होना इसी बात को दर्शा रहा है। मतदान के दौरान आठ लोगों की हत्या भी राज्य की दयनीय स्थिति को दर्शा रही है।

यह भी पढ़ें: 'राहुल नहीं हैं गंभीर नेता, 2019 के चुनाव में 20 सीटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस'

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को तत्काल त्यागपत्र दे देना चाहिए। उनका कहना है कि लोकसभा उप चुनाव को पारदर्शी तरीके से कराने के लिटमस टेस्ट में राज्य सरकार फ्लाप साबित हुई है। उनका कहना है कि सात फीसदी मतदान दर्शा रहा है कि लोगों ने गठबंधन सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव ने संसद के बाहर पत्रकारों से कहा कि लोगों ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है। उनका कहना था कि अगर पीएम मोदी की कोई कश्मीर पालिसी है तो वह बुरी तरह से फेल साबित हुई है।

यह भी पढ़ें: लवर घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : राहुल