Move to Jagran APP

फिर गुजरात दौरा करेंगे राहुल

गुजरात में जनाधार बढ़ाने के लिए कांग्रेस अब पदयात्रा का सहारा लेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो माह बाद फिर गुजरात की यात्रा पर आने वाले हैं। कांग्रेस अपने परंपरागत वोटबैंक को बचाने के लिए दक्षिण और मध्य गुजरात पर फोकस कर रही है।

By Edited By: Published: Fri, 28 Feb 2014 05:58 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2014 09:39 AM (IST)
फिर गुजरात दौरा करेंगे राहुल

अहमदाबाद [जासं]। गुजरात में जनाधार बढ़ाने के लिए कांग्रेस अब पदयात्रा का सहारा लेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो माह बाद फिर गुजरात की यात्रा पर आने वाले हैं। कांग्रेस अपने परंपरागत वोटबैंक को बचाने के लिए दक्षिण और मध्य गुजरात पर फोकस कर रही है।

loksabha election banner

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को पदाधिकारियों की बैठक में 4 से 11 मार्च तक राज्य की सभी 26 लोकसभा सीट पर निकाली जाने वाली पदयात्रा की रणनीति पर चर्चा हुई। भाजपा ने हाल ही में बूथ समितियों के साथ मतदाता सूची के हर पेज के लिए प्रमुख बनाने की घोषणा की है। इसे कांग्रेस की पदयात्रा के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

रोड शो में जनता की नब्ज टटोलेंगे राहुल

कांग्रेस पदयात्रा में केंद्र की संप्रग सरकार की उपलब्धियों का बखान करेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 9 जनवरी को गुजरात युवक कांग्रेस की विकास खोज यात्रा में आए थे। ठीक दो माह बाद उनका प्रदेश में यह दूसरा दौरा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.